फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित महिला की जीएमसी जम्मू में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर अखनूर में एक महिला की मौत हो गई है। महिला कई दिन से जीएमसी जम्मू में भर्ती थी। वार्ड-आठ निवासी महिला संतोष गुप्ता (65 ) का कोविड-19 संक्रमित होने पर जीएमसी जम्मू में उपचार चल रहा था। शनिवार रात को उपचार के दौरान उसका निधन हो गया। महिला का पति भी संक्रांति था। रविवार दोपहर महिला का जम्मू में ही परिवार के एक सदस्य की उपस्थित में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अखनूर में कोविड-19 से पहली मौत हुई है। महिला की मौत से कस्बे के लोग सकते में आ गए हैं। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने कस्बे में कोविड संक्रांति से मौत की पुष्टि की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें