फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपराज्यपाल ने जिला के धार्मिक व पर्यटक स्थलों का किया दौरा

विज्ञापन
सांबा के मानसर में एलजी विकास कार्यों का जायजा लेते हुए
विज्ञापन
सांबा/ बाड़ी ब्राह्मण/ विजयपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को जिले के पुरमंडल, उत्तरवहनी, मानसर और सरूईसंर प्राचीन तीर्थ स्थलों का दौरा किया। वहां चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया और मंदिर में माथा टेका। इस दौरान कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। धार्मिक स्थल उत्तरवहनी के प्राचीन मंदिरों का उपराज्यपाल ने दौरा किया। उपायुक्त रोहित खजूरिया से इस बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने डिवकॉम संजीव शर्मा, उपायुक्त और अन्य विभाग के अधिकारियों को विकास कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि प्राचीन धार्मिक स्थलों के विकास में तेजी लाई जाए। एलजी को बताया गया कि उत्तरवहनी पवित्र गंगा के नाम से जानी जाती है। वहीं धार्मिक व पर्यटक स्थल मानसर व सरुईसंर के दौरे के दौरान एलजी ने विकास कार्यों को शीघ्र कराए जाने पर जोर देने को कहा। इस मौके पर आईजी पुलिस, एसएसपी राकेश शर्मा, एसडीएम चंद्र प्रकाश के अलावा कई विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें