अखनूर। गरोटा पुलिस ने दबिश दे कर चोरी में शामिल एक चोर 48 घंटे में पकड़ने का दावा किया है। साथ ही पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का समान भी बरामद कर लिया है।
गरोटा पुलिस स्टेशन में बुट्टी राम एस. निवासी कालरी भलवाल ने मां रामो देवी के साथ शिकायत दर्ज कराई कि उनके घर में चोरी हो गई है। इसमें लगभग तीन लाख रुपये और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया है। पुलिए एफआईआर दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया। थाना प्रभारी महेश शर्मा के नेतृत्व वाली टीम ने एक जगह दबिश देकर चोर संजय कुमार निवासी कालरी, भलवाल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली। उसके खुलासे पर चुराए गया सामान बरामद कर लिया। इसमें मोबाइल, एलसीडी, दो गद्दा, 2,20000 रुपये शामिल है। पुलिस जांच के दौरान किसी अन्य मामले में उसकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए पूछताछ की जा रही है। संवाद