फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधीश अंशुल गर्ग एसडीएम कार्यालय पुनर्निर्माण का उदघाट्न किया

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपायुक्त अंशुल गर्ग ने बुधवार को आरएस पुरा में एसडीएम कार्यालय के पुनर्निर्मित हॉल का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की, और आरएस पुरा में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इसके साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वह जल्द से जल्द ओलावृष्टि के कारण नष्ट हुई फसलों का मुआवजा किसानों को मुहैया कराया जाए। एसडीएम रामलाल शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर पालिका पुरा अध्यक्ष सतपाल पप्पी ने उपायुक्त के समक्ष मुख्य बस स्टैंड के निर्माण में हो रही देरी को लेकर अवगत कराया। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य परियोजनाओं के शुरू होने में हो रही देरी को लेकर भी विचार विमर्श किया। बीडीसी अध्यक्ष तरसेम लाल शर्मा ने किसानों को मुआवजा देने में हो रही देरी को लेकर बातचीत की। उपायुक्त ने अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश जारी किए कि मुख्य बस स्टैंड का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जाए। राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए की किसानों को मुआवजा देने की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी अवैध तरीके के साथ कृषि योग्य भूमि पर कॉलोनियों का निर्माण कार्य हो रहा है तो इसकी जानकारी उनके समक्ष दें। ताकि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त कर मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया ताकि लोगों की दिक्कतों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें