सांबा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। सूत्रों के अनुसार उनका भारत पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के अग्रिम चौकियों पर जाने का कार्यक्रम है। इसको लेकर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
उसी को मद्देनजर सांबा जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। हर इलाके में सुरक्षाबलों की ओर से नजर रखी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कई क्षेत्रों में तलाशी अभियान भी चलाए गए हैं। जम्मू पठानकोट हाईवे पर पुलिस की ओर से नाके लगा कर वाहनों की जांच की जा रही है। वाहनों की तलाशी लेने और लोगों से पूछताछ करने के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी जा रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए नाके रात भर जारी रहते हैं। पुलिस अधिकारी भी सुरक्षा व्यवस्था को जांच रहे हैं।