उपायुक्त राहुल यादव पुंछ के दूर दराज इलाके का दौरा करते हुए।
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने रविवार को तहसील प्रशासन, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के साथ सुरनकोट तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मरहोट, सेड़ी खवाजा, नेड़ियां और फजलाबाद का दौरा किया। उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। उपायुक्त ने अधिकारियों को नुकसान का आंकलन कर जल्दी रिपोर्ट करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपरोक्त क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से क्षेत्र में बहने वाले नालों के किनारों पर बांध बंधवाने और क्रेट लगवाने की मांग करते की। साथ ही बाढ़ से क्षतिग्रस्त जल वितरण परियोजनाओं और नहरों की तत्काल मरम्मत कराने की भी मांग की। उपायुक्त ने अधिकारियों को लोगों की मांगों को पूरा करने के निर्देश जारी किए। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह सुरनकोट तहसील में बादल फटने से कई ग्रामीण क्षेत्रों में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी।