ज्यौड़ियां। खौड़ बाजार में शुक्रवार को असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर और लेबर इंस्पेक्टर जम्मू ने दौरा किया। इस दौरान 15 दुकानदारों को चालान भी किया। जानकारी के अनुसार दोपहर में खौड़ बाजार के दुकानदारों के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब बाजार में स्थित दुकानों की जांच करने के लिए असिस्टेंट ड्रग्स कंट्रोलर जम्मू रीनिका रैना और लेबर इंस्पेक्टर अमित महाजन पहुंचें। इस दौरान कई दुकानदार दुकानें बंद भी करने लगे।
लेबर इंस्पेक्टर की तरफ से बाजार की 15 दुकानदारों के पास पूरे मापदंड नहीं होने पर चलान किया गया। वहीं दवाइयों की दुकानों की जांच में सब कुछ सही पाया गया। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश कुमार, नायब तहसीलदार विद्या सागर भी उपस्थित रहे। संवाद