फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 15 मवेशी मुक्त करवाए, एक तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 15 मवेशी मुक्त कराए। पुलिस के अनुसार घगवाल में पुलिस ने टपियाल हाईवे पर नाका लगाया था। इस बीच पंजाब की तरफ से आ रहे एक वाहन न. जेके 02 एएच-3666 को रोका। चेकिंग के दौरान वाहन में 15 मवेेशी लदे पाए गए। जो बिना अनुमति के ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने ड्राइवर सुखविंदर सिंह निवासी गुरहा कलां, पठानकोट, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। सभी मवेशियों को मुक्त करा लिया गया। वाहन को सीज कर दिया गया। इसके अलावा घगवाल पुलिस टीम ने एक गोजातीय तस्कर, जो मामले की प्राथमिकी संख्या 50/2020 यूएस 188आईपीसी घगवाल के 11 पीसीए अधिनियम में भागने में सफल रहा था। उसे गिरफ़्तार कर लिया है। उक्त आरोपी की पहचान रफीक निवासी खुदाबक्श, पंचकुला, हरियाणा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें