फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरंक्षण एवं बहाली कार्यों में लाएं तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। मुबारक मंडी परिसर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता हैं। ऐसे में संरक्षण एवं बहाली के कार्य में तेजी लाए जाए। यह निर्देश मंडलायुक्त रमेश कुमार ने मुबारक मंडी का दौरान कर जारी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए दिए। साथ ही कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त ने मुबारक मंडी परिसर के विभिन्न खंडों दरबार हाल, डोगरा आर्ट म्यूजियम, राज राम सिंह पैलेस और रानी पैलेस का भी दौरा किया। उन्होंने डोगरा कला संग्रहालय का कार्य दिसंबर तक पूरा करने के भी निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने जम्मू स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत चल रहे कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त राहुल यादव, मुबारक मंडी जम्मू विरासत समिति की कार्यकारी निदेशक दीपिका शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें