फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 में से 10 कर्मचारी मिले गैरहाजिर, कारण बताओ नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जलशक्ति विभाग के उपमंडल कार्यालय गांधी नगर में 12 में से 10 कर्मचारी नदारद मिले हैं, जिन्हें नगर निगम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। साथ ही रजिस्टर में अनुपस्थिति दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के चेयरमैन राज कुमार तरखान ने सोमवार को उपमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ नदारद पाया गया। चेयरमैन ने जैसे ही कार्यालय के गेट में प्रवेश करते हुए पाया कि वहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं था। हाजिरी रजिस्टर की जांच करने पर पाया कि कर्मचारी ड्यूटी पर ही नहीं पहुंचे हैं। 12 में से 10 कर्मचारी गैरहाजिर मिले हैं। चेयरमैन ने कर्मचारियों की अनुपस्थिति दर्ज की। साथ ही जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं।
मौजूदा समय में गांधी नगर समेत अन्य इलाकों में पेयजल किल्लत चल रही है। यहां से पानी की आपूर्ति अलग-अलग जगहों के लिए होती है। स्टॉफ के नदारद रहने के कारण लोगों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। चेयरमैन ने कहा कि स्टाफ ही नहीं होगा तो पानी की आपूर्ति सुचारु करने में दिक्कत आएगी। शिकायत थी कि पानी नहीं आ रहा है। इस कारण निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। समस्या पर संज्ञान लेते हुए उपमंडल कार्यालय गांधीनगर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान 10 कर्मी नदारद मिले हैं। करोड़ों रुपये की मशीनरी को खतरा हो गया है। मशीनरी तो चल रही थी, लेकिन संभालने वाला कोई नहीं है। मसले को हाउस में उठाया जाएगा। जलशक्ति विभाग के कर्मचारियों के लिए सख्त नियम बनाए जाएंगे। गैर हाजिर कर्मचारियों को नगर निगम कार्यालय में भी बुलाया गया है, जहां पर गैर हाजिर रहने का कारण पूछा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें