डीडीसी सदस्य चिनाब का दौरा करते हुए।
ज्यौड़ियां। भलवाल ब्रह्मणा के डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने शुक्रवार को उपायुक्त जम्मू से फ़ोन पर बात करचिनाब के बाढ़ के उफान से क्षेत्र के बारे में चर्चा की। उपायुक्त ने उनकी बात सुनने के बाद एसडीएम अखनूर को मौके का जायजा लेकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
एसडीएम अखनूर चांद किशोर शर्मा ने डीडीसी भलवाल ब्राह्मणा से संपर्क कर मौके पर आने का आग्रह किया और उन्होंने चिनाब दरिया के साथ बसे गांव देवीपुर, चक किरपालपुर, दलपत, भौर, झंजवा, बंदवाल, चक्क सिकंदर का दौरा किया और विभाग को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उनके साथ बीडीसी अध्यक्ष नेहा राजपूत, तहसीलदार ज्यौड़ियां विशाल सिंह परिहार, बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक्सईएन, एईई, जेई, भाजपा किसान मोर्चा के सचिव संजय शर्मा, अखनूर के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह एवं मंडल अध्यक्ष मंगा राम भी साथ थे। अधिकारियों ने कहा कि जैसे ही पानी का स्तर कम होता है जल्द ही इसका समाधान कर दिया जाएगा। संवाद