फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने अधिकारियों संग किया अंबारां का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य शारदा भाऊ ने शनिवार को पंचायत अंबारां का दौरा किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों को साथ चिनाब दरिया में स्थित लिफ्ट का जायजा लिया।
विज्ञापन

किसानों द्वारा लिफ्ट की क्षमता को अपग्रेड करने की मांग की गई। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाका होने के कारण सिंचाई के लिए यह एकमात्र लिफ्ट है, जिससे किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। डीडीसी सदस्य ने किसानों को विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा रखी गई मांगों को वह सिंचाई विभाग के अधिकारियों से विचार विमर्श करके जल्द ही हल कराएंगी। शारदा भाऊ ने कोविड-19 को लेकर भी किसानों व जनता को सतर्क रहने का आग्रह किया व किसी भी किस्म की जरूरत पड़ने पर संपर्क करने को कहा। इस अवसर पर भाजपा जिला मोर्चा महिला अध्यक्ष रीता वर्मा, मंडल प्रधान शिम सिंह, जगदीश सिंह, प्रेम सिंह, विक्रम सिंह, शमशेर सिंह, बोध राज शर्मा, मोहम्मद याकूब मुख्तयार सिंह, मोहम्मद यूसफ़ भी मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें