बाड़ी ब्राह्मणा। तहसीलदार दीक्षा बंबा ने अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कस्बे का दौरा किया। इसमें फल सब्जी विक्रेताओं और अन्य को लॉकडाउन का उल्लंघन न करने के लिए जोर दिया। इसके अलावा दुकानदारों को पूर्ण तरीके से मास्क सैनिटाइजर और सार्वजनिक दूरी बनाने पर जोर दिया।
तहसीलदार की तरफ से जिन दुकानदारों ने लॉकडाउन का उल्लंघन किया था। उनको जुर्माना भी किया। जो 2000 से 2500 रुपये तक था। इन दुकानदारों ने रेट लिस्ट न लगाना और सामान पर ज्यादा पैसे लेने का आरोप रहा। तहसीलदार की तरफ से रेहड़ी वालों से कहां गया कि जब तक कोरोना के हालात संजीदा बने हैं। तब तक वह रेहड़ी को अन्य स्थानों पर लगाएं, जिससे सार्वजनिक दूरी का पूरा ख्याल रखा जा सके। इस मौके पर उन्होंने यातायात विभाग को बताया कि अगर छूट दिए गए घंटों में कोई भी दुकानदार जा अन्य उल्लंघन करते नजर आते हैं तो उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यातायात भी अगर गलत दिशा में जाता है तो उसके लिए भी बेहद सजग रहें।