विजयपुर। कोरोना महामारी जोरों पर चल रही है। सरकार की तरफ से कोरोना कर्फ्यू भी लगाया गया है, ताकि लोग घरों में रहें और स्वस्थ रहें, लेकिन कुछ दुकानदार कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर रहे हैं। दुकानों को खोलने की छूट सुबह सात से दस बजे तक दी गई है। उसके बावजूद भी दुकानदार कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। चोरी छिपे दुकानदार दुकानें खोल रहे हैं। कोरोना को बढ़ावा दे रहे हैं। गणमान्य लोगों ने मांग की है कि इन के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। संवाद