फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन समेत कई अधिकारी पहुंचे मुले चक माइनर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। इरीगेशन मुले चक माइनर लिफ्ट नंबर-दो का समाचार प्रकाशित होते ही इरीगेशन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस खबर का संज्ञान लेते ही एक्सईएन तीरथ राम एक टीम के साथ मौके पर रवाना हो गए। इस दौरान स्कीम को चालू करने में जो भी अड़चन आ रही है उसे तत्काल दूर करने के पहलुओं को अच्छी तरह से समझा। ताकि स्कीम को चालू करके किसानों को लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि रविवार को माइन लिफ्ट के संबंध में अमर उजाला में समाचार प्रकाशित किया गया। जिसमें यह बताया कि लिफ्ट इरीगेशन स्कीम सिविल और मेकेनिकल इकाई में आपसी तालमेल न होने के चलते लोगों को इस स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा है। थोड़ी सी कमी के चलते लाखों रुपये बरबाद हो रहे हैं। समाचार प्रकाशित होने पर इरीगेशन विभाग में हड़कंप मच गया। इस समाचार को इरीगेशन के एक्सईएन तीरथ राम ने गंभीरता से लिया और वह विभाग की टीम के साथ मौके पर रवान हो गए। सोमवार को टीम दस्ता गांव व्यासपुर पर्लहा में जैसी ही पहुंची तो किसानों ने उनको घेर लिया और सवाल जवाब करने लगे। अधिकारियों ने बताया कि आपकी इस समस्या का हल जल्द से जल्द कर दिया जाएगा, लेकिन किसानों ने शिकायत की 13 साल से इस सिंचाई के मुद्दे को अनदेखा किया जा रहा है। इस पर एक्सईएन तीरथ राम ने कहा कि हम तुरंत ही आपके इस मुद्दे का हल कर देंगे, और जो भी सही कदम हम इस प्रोजेक्ट को बहाल करने में उठाएंगे उसका फायदा किसानों को जल्द से जल्द पहुंचेगा। इस मुद्दे को लेकर किसानों में खुशी की लहर है।
-----
हमारी इस समस्या का समाधान 13 साल से नहीं हो रहा था। अमर उजाला की पहल के कारण हमें इस समस्याओं से निजात मिल रही है। इसका हम तहेदिल से शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन

-दर्शन कुंडल, किसान
-----
अगर हमारा यह मुद्दा हल हो जाता है तो किसानों को धान की फसल लगाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। उसकी पैदावार भी बंपर होगी। उसके लिए हम अमर उजाला का शुक्रिया अदा करते हैं।
विज्ञापन

-राकेश सिंह, किसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें