डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा मैरा मेंदरिया में विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए।
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से नारडी पंचायत में 12.80 लाख की लागत से बनने वाली दो पुलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इससे गांव की जनता को काफी लाभ होगा। लोगों को आवाजाही में काफी सहूलियत हो जाएगी। इसके अलावा मैरा मेंदरिया में तीन लाख की लागत से बनने वाले ट्रैक्टर रोड का भी उन्होंने शुभारंभ किया।
सुरेश शर्मा ने कहा कि हर पंचायतों में विकास कार्य किए जाएंगे, जिसका लाभ प्रत्येक गांव के लोगों को होगा। इस मौके पर बीडीसी चेयरपर्सन सुषमा देवी, नायब तहसीलदार श्यामलाल आईई राजीव कुमार, सरपंच निशा मल्होत्रा, तरलोचन दत्त, संसार सिंह, चंचल सिंह, मिल्खी राम, गुरपाल सिंह, फीम चंद, अशोक सिंह, गुरमीत कौर आदि उपस्थित रहे। संवाद