विजयपुर। डीडीसी सदस्य शिल्पा दुबे ने शुक्रवार को पंचायत छन्नी मन्हासां का दौरा किया। इस दौरा श्री गुरु रविदास मंदिर के पास बनी संकरी पुली का चौड़ीकरण कराया व मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को तारकोल डालने के लिए कहा। ताकि इस सड़क पर आने जाने के लिए लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। ज्ञात हो कि कुछ दिन पहले इसी स्थान पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में मामा और भांजा जान गवां बैठे थे। इस अवसर पर धीरज शर्मा, परवीन कपूर, मंगल शर्मा, समाजसेवक चंद्र शेखर के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।