फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों को घायल देख भड़का लोगों का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से की जा रही फायरिंग को लेकर लोगों में गुस्सा भी भरा हुआ है। अपनों को घायल देखकर हर कोई चाहता है कि भारत की तरफ से भी बेईमान पड़ोसी को बराबर का जवाब दिया जाए।
विज्ञापन


जम्मू मेडिकल कालेज में उपचाराधीन घायलों और उनके तीमारदारों की एक ही इच्छा है कि भारत भी पाकिस्तान पर जबरदस्त हमला करे। हर बार सीज फायर के उल्लंघन की आदत बना चुके पाकिस्तान ने इस बार पूरे एक गांव को निशाना बना डाला।

पड़ोसी देश ने जबरदस्त गोलीबारी कर अरनिया के गांव महाशय दे कोठे के हर एक घर पर चुन चुन कर गोले बरसाए। उनका कहना है कि यह एक सोची समझी साजिश के तहत पहले हलकी गोलीबारी कर लोगों को घरों से बाहर निकाला गया और उसके बाद मोर्टार के गोले बरसा कर तबाही मचाई।
विज्ञापन

विज्ञापन

दहशत के चलते गांव नहीं लौटना चाहते लोग

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, खेतों में पड़े गोले की आवाज सुनकर लोग जैसे ही बाहर निकले तो पाक ने ताबड़तोड़ मोर्टार बरसा दिए। अरनियां में अपनी बेटी का जन्मदिन मना रहे किशोर कुमार ने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके घर की खुशियां मातम में बदल जाएंगी।

घर में रिश्तेदारों का जमावड़ा और खुशी भरा माहौल था कि अचानक धमाकों ने सब कुछ बदल दिया। जब तक सुध आती कि क्या हुआ तब तक कुछ नहीं बचा था।

अपनी भांजी के जन्मदिन में शरीक होने पहुंचा शुभम भी हमले में जख्मी हो गया। घायल अवस्था में मेडिक ल कालेज में इलाज करवा रहे शुभम ने बताया कि खाना खाकर सब लोग छत पर गप्पे लगा रहे थे कि अचानक धमाकों के शोर ने पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें