फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर चौकस सेना लगातार घुसपैठ की कोशिशों को कर रही नाकाम

Thu, 20 Oct 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाक सेना की ओर से आतंकियों के घुसपैठ कराने की कोशिश के बाद से अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बल के जवान सतर्क हैं और उस पार की हर हरकत पर पैनी निगाह बनाए हुए हैं। सीमा पर कड़ी सुरक्षा के चलते आतंकी घुसपैठ करने में असफल हो रहे। इस कारण उनके आंका बौखलाहट में हैं।
विज्ञापन


वहीं सीसीटीवी कैमराें की सहायता से सुरक्षा बल के जवान हर हरकत पर नजर रख रहे हैं और नापाक मंसूबों पर पानी फेर रहे। गौरतलब है कि अमर उजाला में गत सप्ताह प्रकाशित खबर में आशंका जताई गई थी कि बोबिया के सामने पाक के सुकमाल में स्थित लांचिंग पैड से पांच से छह आतंकियों का दल घुसपैठ करने की कोशिश कर सकता है।

बुधवार की रात नाले के जरिये घुसपैठियाें ने भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश की, जहां उन्हें कड़ा जवाब मिला। बीएसएफ के एक अधिकारी के अनुसार घुसपैठियों की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। जवान पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा पर डटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगाम में घुसपैठियों से सेना ने बरामद किए थे पाक में बने हथियार

भारतीय सेना - फोटो : DEMO Pics
नौगाम में 6 अक्टूबर को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे आतंकियों को सेना ने मार गिराया था । मारे गए आतंकी भारत में उड़ी जैसे हमले को अंजाम देने की नियत से आए थे । सीमापार से घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे इन आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था जिसके बाद हुए सर्च आपरेशन में 4 आतंकियों के शव बरामद हुए थे ।

मारे गए सभी आतंकियों ने एक बार फिर उड़ी जैसे हमले को अंजाम देने का प्लान बनाया था । इस बात का खुलासा उन सामानों की बरामदगी के बाद हुआ जिन्हें ये आतंकी अपने साथ लेकर घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे । इन सामानों में पाकिस्तान में बने हथियार और केमिकल शामिल हैं जिनकी सहायता से आतंकी किसी बड़े हमले को अंजाम देने के इरादे से आए थे।

आतंकियों के पास से जो ARGES 84 ग्रेनेड मिले थे उनका निर्माण पाकिस्तान की सरकारी आयुध फैक्टरी में किया जाता है । पाकिस्तान के इन हथियारों को सेना ने बाद में एनआईए को सौंप दिया था जिसके जरिए अब एनआईए अब घुसपैठ के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने में जुटी है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें