फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की सूचना, हाई अलर्ट जारी

Thu, 16 Jun 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मंगलवार देर रात हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देर रात हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सीमा के उस पार फेंसिंग से 200 मीटर के दायरे में संदिग्ध व्यक्ति की हलचल को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने बुधवार को पूरे इलाके को खंगालने के साथ ही सीमा पर लगी तारबंदी को भी चेक किया। 
विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने मनियारी के नजदीक फकीरा पोस्ट के पास फेंसिंग के दूसरी ओर एक संदिग्ध व्यक्ति को घूमते पाया। खूफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात डेढ़ बजे के लगभग पाकिस्तानी सीमा में देखे जा रहे संदिग्ध व्यक्ति पर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ी निगरानी रखी। 

इसके बाद उच्च अधिकारियों को भी इसकी सूचना दे दी गई। इस बीच जिलेभर की सुरक्षा एजेंसियों को सीमा से सटे इलाकों में सतर्कता बरतने की हिदायत के साथ ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। रात के अंधेरे में घुसपैठ की आशंका को देखते हुए सुबह तक सीमा से आने वाले सारे रूट सील किए जाने के साथ ही हर गतिविधि पर नजर रखी गई। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात में कोई फेंसिंग की ओर बढ़ा तो गोली मार दी जाएगी: बीएसएफ

सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : Getty
सूत्रों ने बताया कि सुबह छह बजे के लगभग बीएसएफ के अधिकारियों और पाकिस्तानी रेंजरों की बीच कुछ मिनट की फ्लैग मीटिंग भी हुई, जिसमें रात के मामले पर बीएसएफ के अधिकारियों ने अपना रुख स्पष्ट किया।  

बीएसएफ ने साफ किया है कि सीमा के नजदीक भविष्य में होने वाली किसी भी संदिग्ध हलचल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि रात के समय कोई फेंसिंग की ओर बढ़ता पाया गया तो गोली मार दी जाएगी। वहीं बुधवार को बीएसएफ ने सीमा पर लगी फेंसिंग का मुआयना करने के साथ ही पहरा कड़ा कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें