फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: 90 घंटे में 14वां आतंकी ढेर, घुसपैठ की एक और कोशिश नाकाम

Sat, 10 Jun 2017 12:57 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
indian army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
कश्मीर के बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर में एक बार फिर पाकिस्तानी आतंकियों की एक बड़ी घुसपैठ को नाकाम किया गया है। जानकारी के अनुसार बांदीपोरा में गुरेज के एलओसी से सटे इलाके में 1 आतंकी को सेना ने मार गिराया है।
विज्ञापन


सेना की ये कार्रवाई और वक्त हुई है जब कि जवानों द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में घुसपैठ होने के इनपुट्स के बाद गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है। इसी सर्च आपरेशन के दौरान जवानों द्वारा एलओसी से सटे इलाके में एक और आतंकी घुसपैठ की कोशिश होते देखी गई। 

संदिग्ध गतिविधि देखकर जवानों द्वारा पहले आतंकियों को समर्पण करने के लिए ललकारा गया जिसके बाद आतंकियों द्वारा जवानों पर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी के बाद जवानों की कार्रवाई में एक आतंकी को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकी से एक एके-47 राइफल बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 दिन में 14 आतंकी नेस्तनाबूत

सेना की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को एक बार फिर आतंकी घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले के एलओसी से सटे इलाके उड़ी में सेना के जवानों द्वारा आतंकी घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए 6 आतंकियों को मार गिराया गया। 

पिछले 4 दिनों से एलओसी के रास्ते पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों में 14 आतंकियों को मार गिराया गया है। वीरवार तक सेना की कार्रवाई में सात आतंकियों को मार गिराया जा चुका था जिसके बाद सेना द्वारा एलओसी से सटे तमाम इलाकों में आतंकी घुसपैठ की आशंकाओं के चलते सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है। 

इसी दौरान शुक्रवार को उड़ी में 6 आतंकियों को मार गिराया गया था। वहीं शनिवार को एक आतंकी के मारे जाने के बाद से 4 दिनों में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें