फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा के रास्ते घुसपैठ की फिराक में हैं आतंकी, टेरर लांचिंग पैड फिर सक्रिय

Fri, 23 Jun 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/सांबा
विज्ञापन
सीमा से आतंकी घुसपैठ की साजिश - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा सिर पर है, ऐसे में भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा में घुसपैठ को लेकर लश्कर के आतंकी सक्रिय है। वह मौके की तलाश में है कि कब उन्हें मौका मिले वह घुसपैठ कर सके। खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी सांबा सेक्टर से घुसपैठ की तैयारी में हैं।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी, जिन्हें पहले रामगढ़ क्षेत्र में पाक के लांचिंग पैड लैहरी कलां में बैठा रखा था, अब तीन-चार दिनों से उनको बाबा चमलियाल के सामने पाकिस्तान के सैंदाबाली गांव में लाकर बैठाया है।

घुसपैठ की आशंका पर सांबा सैनिक क्षेत्र में हाई अलर्ट किया गया है। आर्मी पब्लिक स्कूल, आर्मी कैंटीन, सैन्य अस्पताल में भी कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। सैन्य क्षेत्र के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान के गांव सैदांबाली में बाबा चमलियाल का मेला एक सप्ताह तक चलता है। ऐसे में आतंकियों की मौजदूगी का किसी का पता भी नहीं चलेगा। सूत्रों के अनुसार ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि बाबा चमलियाल मेले में जीरो लाइन पर हुए कार्यक्रम के दौरान कुछ संदिग्ध चेहरे भी देखे गए थे। उन्होंने अपने मोबाइल से भारतीय क्षेत्र की तस्वीरें भी ली थीं। सूत्रों का कहना है कि हो सकता है मेले की आड़ में पाक रेंजर उन्हें घुसपैठ के लिए मार्ग जांचने के लिए लाए हों। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें