फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौगाम में आतंकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम,सर्च ऑपरेशन जारी

Thu, 22 Sep 2016 02:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
दो दिन पहले हुई घुसपैठ के बाद आज नौगाम में आतंकियों ने फिर घुसपैठ की कोशिश की । सेना के जवानों ने घुसपैठ की इस कोशिश को नाकाम करते हुए पूरे इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया है ।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी  के मुताबिक नौगाम में सेना ने दो जगहों पर आतंकी घुसपैठ को नाकाम किया है । इस कार्रवाई के बाद से ही सेना ने चौकसी बढ़ाते हुए पूरे इलाके में सर्च आपरेशन शुरू किया है ।

गौरतलब है कि 20-21 सितंबर की रात को सेना को नौगाम मे आतंकियों के 2 गुटों के घुसपैठ की खबर मिली थी । इस खबर के बाद सेना ने ऑपरेशन चलाते हुए आतंकी घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया था । सेना की इस कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया था । 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा में जारी है मुठभेड़

army - फोटो : FILE PHOTO
कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है । प्राप्त जानकारी के अनुसार बांदीपोरा में जारी इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है । सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच ये मुठभेड़ आज सुबह से ही जारी है ।

वहीं मंगलवार को भी उड़ी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 10 आतंकियों को सेना के जवानों ने मार गिराया था । सेना की इस कार्रवाई के बाद से पूरे इलाके में सेना द्वारा काम्बिंग ऑपरेशन शुरू किया गया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें