फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में सेना ने नाकाम की आतंकी घुसपैठ. एक आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Mon, 14 Nov 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एलओसी पर सेना ने घुसपैठ को नाकाम बनाते हुए एक आतंकी को ढेर कर दिया। सेना के मुताबिक एलओसी पर नौगाम सेक्टर में तैनात जवानों ने सोमवार सुबह संदिग्ध हलचल देखी। आतंकियों का एक ग्रुप भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा था। सतर्क जवानों ने आतंकियों को समर्पण के लिए ललकारा। पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी।जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
विज्ञापन


Infiltration bid foiled in Naugam Sector(J&K),one terrorist killed: Indian Army— ANI (@ANI_news) November 14, 2016


थोड़ी देर बाद दूसरी ओर से फायरिंग थम गई। इलाके में सर्च आपरेशन चलाने पर सेना ने एक आतंकी का शव बरामद किया। मारे गए आतंकी की पहचान नहीं हो सकी है। पर माना जा रहा है कि मारा गया आतंकी पाकिस्तानी है। सैन्य प्रवक्ता का कहना है कि मुठभेड़ स्थल से हथियार भी मिले हैं।

उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह में एलओसी पर सेना ने आठ आतंकी मार गिराए हैं। सोमवार को भी इस मुठभेड़ के बाद से ही इस पूरे इलाके को सेना के जवानों द्वारा घेर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक सेना के जवानों द्वारा अब भी इस इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार घुसपैठ की कोशिशों को सुरक्षाबलों ने किया नाकाम

BSF के जवानों की जवाबी कार्रवाई - फोटो : File Photo
बीते 10 नवंबर को एलओसी पर बारामुला जिले के रामपुर सेक्टर में तीन आतंकियों को मार गिराया था। गत नौ नवंबर को भी उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के राफियाबाद इलाके में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में लश्कर के दो पाकिस्तानी आतंकियों को ढेर किया था।

इससे पहले गत शनिवार और सोमवार को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में हिजबुल मुजाहिदीन के दो स्थानीय आतंकियों को भी मार गिराया था। एलओसी और सीमा पर पाक की ओर से लगातार घुसपैठ की कोशिशोें को सेना और बीएसएफ जवानों द्वारा नाकाम किया जा रहा है। 

पाकिस्तान की ओर से पिछले एक महीने के दौरान आईबी के कई सेक्टरों में घुसपैठ की कोशिश की गई थी जिसे भारत के सीमा सुरक्षाबल के जवानों द्वारा नाकाम कर दिया गया था। पिछले दिनों पाक द्वारा हीरानगर समेत कई सेक्टरों में आतंकी घुसपैठ की कोशिश हुई थी जिसे भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा कामयाब नहीं होने दिया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें