फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना ने सीमा पर बड़ी घुसपैठ को किया नाकाम, लोहा लेते हुए एक जवान घायल

Wed, 15 Aug 2018 04:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तड़के सुबह सीमा पर मूवमेंट देखे जाने पर चैलेंज किया गया। इस दौरान घुसपैठिए ने सेना पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक जवान घायल हो गया। उधर पाकिस्तानी सेना ने भी आतंकी को कवर फायर दिया। जिसकी जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस के चलते एलओसी पर चौकसी कड़ी थी। घुसपैठ की कोशिश सुबह 5:15 बजे की गईं। सेना की तरफ से घुसपैठिए को जब वार्निंग दी गईं तो उसने सेना की पोस्ट पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो आतंकी वहां से फरार हो गए। इस दौरान एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही क्षेत्र में आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी किया गया है।    

600 आतंकी घुसपैठ की फिराक में 
सीमा पर इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है। सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें