फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: कुपवाड़ा में बादल फटा, एसडीआरएफ, सेना और पुलिस की टीमें मौके पर, हुआ भारी नुकसान

Wed, 15 Aug 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बादल फटा
विज्ञापन
कुपवाड़ा के ऊपरी शमसवाड़ी क्षेत्र में बादल फटने से भारी जनसंपत्ति को नुकसान पहुंचा है। पानी के तेज बहाव ने अपने सामने आने वाली हर चीज को नष्ट कर दिया। एसडीआरएफ, सेना, पुलिस और प्रशासन की टीमों को घटनास्थल पर राहत कार्य और नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है। डीसी कुपवाड़ा खालिद जहांगीर ने बताया कि बादल फटने की घटना में कोई जानी नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार को यात्रा के लिए ताराकोट और हिमकोटि मार्ग के बहाल होने पर वैष्णो देवी यात्रियों को राहत मिली। हिमकोटि मार्ग पर बैटरी कार सेवा जारी की गई, मगर एहतियातन अभी पैदल आवाजाही बंद रखी गई है। तड़के बारिश के बाद मौसम साफ होने पर कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा दो घंटे के लिए चली। जम्मू संभाग के कई हिस्सों में निरंतर हो रही बारिश के बावजूद उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। 

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। तड़के कई घंटे रुक रुक बारिश से पारे में गिरावट आई है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री गिरकर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 86 रहने से उमस ने परेशानी बढ़ाई। कई इलाकों में बिजली की अघोषित कटौती से तपिश का ज्यादा अहसास हुआ। यहां दोपहर बाद मौसम साफ रहा। जम्मू में पिछले चौबीस घंटे में 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई। 
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 52.9 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री गिरकर 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन आर्द्रता का प्रतिशत 95 तक पहुंच जाने से उमस से हर किसी के पसीने छूट रहे हैं। दिन में तीखी धूप शरीर में सुइयां चुबोने का काम कर रही है। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री नीचे चल रहा है। 

आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार 
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार बुधवार को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका असर कश्मीर संभाग में भी दिखेगा। लेकिन अधिकांश इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें