फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नई उद्योग नीति और फ्रेट सब्सिडी पर रहेगा बीबीआईए का फोकस

विज्ञापन
पदभार संभालने के बाद अध्यक्ष तरुण सिंगला के साथ बीबीआईए के पदाधिकारी    स्रोत - एसो. 
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीआईए) की नई कार्यकारिणी ने सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार संभालने के साथ ही नई कार्यकारिणी ने साफ कर दिया कि नई उद्योग नीति, फ्रेट सब्सिडी, वेयरहाउसिंग नीति, टर्नओवर इंसेंटिव और ब्याज सब्सिडी योजना जैसे लंबे समय से लंबित औद्योगिक मुद्दों को सरकार के सामने प्रमुखता से उठाया जाएगा।
बाड़ी ब्राह्मणा में बीबीआईए भवन में समारोह में अध्यक्ष तरुण सिंगला के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष विराज मल्होत्रा, उपाध्यक्ष नितिन सूद, महासचिव सचिन कपूर, सचिव अभिषेक महाजन और कोषाध्यक्ष विवेक सिंघल ने औपचारिक तौर अपने-अपने पदों की जिम्मेदारी संभाली। कार्यभार संभालने के बाद अध्यक्ष ने सदस्यों का आभार जताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन का पूरा ध्यान मौजूदा उद्योगों के संरक्षण और विकास पर रहेगा। कई उद्योग इस समय कठिन दौर से गुजर रहे हैं। ऐसे में उनकी समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखा जाएगा और समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता, एसएसआई एसोसिएशन डिग्याना के अध्यक्ष जतिंदर औल, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज गंग्याल के अध्यक्ष वीरेंद्र जैन, एसएसआई एसोसिएशन बीरपुर के अध्यक्ष गगन जैन सहित विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्योगपति मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें