फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मक्का मदीना में भी गोमांस बेचने पर कठोर सजा'

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएस के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में मुसलमान हिंदुस्तानी हैं, ईमान वाले हैं और वह गद्दार नहीं हो सकते। कुरान के रास्ते पर न चलने वाले चंद मुस्लिम और पाकिस्तान का झंडा लहराने वाले लोग माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


वे रविवार को जम्मू में मुस्लिम मंच की ओर से आयोजित सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने गो मांस खाने वालों को शैतान बताया। कहा कि मक्का मदीना में भी गोमांस बेचने पर कठोर सजा का प्राविधान है।

सम्मेलन में इंद्रेश ने कहा कि तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों से मोहब्बत करने और भाजपा तथा संघ परिवार को गाली देने से अब तक क्या लाभ हुए। इसके बारे में भी मुस्लिम समुदाय को गौर करना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन

राष्ट्रीय मुस्लिम मंच ने किया जम्मू में सम्मेलन का आयोजन

उन्होंने कहा ‌क‌ि अगर संघ और भाजपा को गाली देने से लोगों को रोजगार मिला, शिक्षा, मकान, सुरक्षा या आत्मनिर्भरता मिली है, तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन अगर मुसलमानों की स्थिति बद से बदतर हुई है, जिसका उल्लेख सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी है, तो इस पर नए सिरे से विचार करना होगा।

उन्होंने कहा कि अफजल गुरु या मकबूल भट्ट को फांसी के दिन को मनाने से मुसलमानों को रोजगार, तालीम मिलती है तो कर सकते हैं, लेकिन, अगर जुनून उठता है या पांच से दस लोग मरते हैं, कई घायल होते हैं तो ऐसा ठीक नहीं है।

ऐसे में जो नेता बर्बादी का रास्ता दिखाते हैं तो उनको यह बताने की जरूरत है कि आप सच्चे मुसलमान नहीं बन सकते तो दूसरों को गुमराह न करें। उन्होंने कहा कि इस्लाम अमन और सलामती का मजहब है और इसका पैगाम कश्मीर से हिंदुस्तान तथा पूरे विश्व में जाना चाहिए और हमें इस ओर आगे बढ़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें