फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी और कश्मीरः वैश्विक स्तर पर फजीहत कराने वाला पाकिस्तान आज भी न सुधरा

Tue, 19 Nov 2019 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 7
शिमला समझौता - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1971, भारत-पाक युद्ध के बाद शिमला भारत और पाकिस्तान के बीच एक संधि पर हस्ताक्षर हुए। इसे शिमला समझौता कहते हैं। इसमें भारत की ओर से इंदिरा गांधी और पाकिस्तान की तरफ से जुल्फिकार अली भुट्टो शामिल थे। इस समझौते में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर को लेकर भी कई बिंदुओं पर बात हुई थी। इस दौरान पाकिस्तान ने एक आश्वासन भी दिया था। हालांकि वह आज भी अपनी वही पुरानी फितरत से बाज नहीं आता है।
विज्ञापन

2 of 7
शिमला समझौता - फोटो : सोशल मीडिया
यह समझौता भारत और पाकिस्तान के बीच दिसंबर 1971 में हुई लड़ाई के बाद किया गया था। इसमें पाकिस्तान के 93 हजार से अधिक सैनिकों ने अपने लेफ्टिनेंट जनरल नियाजी के नेतृत्व में भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। इसके साथ ही तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान को बंगलादेश के रूप में पाकिस्तानी शासन से मुक्ति मिली थी।

 
विज्ञापन

3 of 7
indira gandhi - फोटो : twitter
यह समझौता करने के लिए पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो अपनी बेटी बेनजीर भुट्टो के साथ 28 जून 1972 को शिमला पहुंचे। मजे की बात यह थी कि यह वही भुट्टो थे, जिन्होंने घास की रोटी खाकर भारत से हजार साल तक जंग करने की कसम खायी थी।

 

4 of 7
इंदिरा गांधी
28 जून से 1 जुलाई तक दोनों पक्षों में कई दौर की वार्ता हुई लेकिन दोनों किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। इसके लिए पाकिस्तान का वही पुराना धोखे से भरा रूप जिम्मेदार था। लेकिन अभी पूरी कहानी लिखी जानी थी। अचानक 2 जुलाई को लंच से पहले ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जबकि भुट्टो को उसी दिन अपने वतन वापस जाना था।
 
विज्ञापन

5 of 7
indira gandhi
इस समझौते पर पाकिस्तान की ओर से भुट्टो और भारत की ओर से इंदिरा गांधी ने हस्ताक्षर किये थे। पाकिस्तान ने आश्वासन भारत को दिया कि भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर सहित जितने भी विवाद हैं, उनका समाधान आपसी बातचीत से ही किया जाएगा और उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय मंचों पर नहीं उठाया जाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
इंदिरा गांधी - फोटो : डेमो
इस समझौते में भारत और पाकिस्तान के बीच तय हुआ कि पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण के बाद दोनों देशों की सेनाएं जिस स्थिति में थीं, उस रेखा को वास्तविक नियंत्रण रेखा माना जाएगी। कोई भी इस रेखा को बदलने या उसका उल्लंघन करने की कोशिश नहीं करेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
इंदिरा गांघी
पाकिस्तान के वादे और दावे दुनिया से छिपे ही कहां है। 1999 में कारगिल में पाकिस्तानी सेना ने जानबूझकर घुसपैठ की, और युद्ध हुआ। बार-बार हार का स्वाद चखने के बाद भी पाकिस्तान आज भी सुधरने का नाम नहीं लेता है। हालांकि पाकिस्तान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की राजनीतिकुशला और निर्णय लेने की क्षमता को चाहकर भी भूल न पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें