फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा, इंजन से ईंधन कर रहा था लीक

Wed, 17 Oct 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : फाइल
विज्ञापन
विमान में तकनीकी खराबी के बाद श्रीनगर-दिल्ली इंडिगो का विमान मंगलवार को श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर सका। अब बुधवार को दोपहर 12 बजे इस विमान के यात्री जा सकेंगे। इसके लिए कंपनी की ओर से अतिरिक्त विमान बुलाया गया है।
विज्ञापन


विमान से 180 यात्रियों को जाना था। इसे दोपहर में 3.10 पर उड़ान भरना था। इससे पहले श्रीनगर एयरपोर्ट में तकनीकी खराबी पकड़ में आई। तकनीकी कर्मचारियों ने जांच में पाया कि इंजन से ईंधन लीक कर रहा है। इस दौरान कुछ यात्री विमान में चढ़ गए थे।

खराबी पाए जाने के बाद कंपनी के कर्मचारियों ने इन यात्रियों से उतरने का आग्रह किया। साथ ही उनका सामान भी उतार लिया। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि विमान दोपहर ढाई बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था। इसे वापसी में 3.10 पर जाना था, लेकिन तकनीकी खराबी के बाद विमान के उड़ान न भरने का फैसला किया गया। अतिरिक्त विमान बुधवार को दोपहर 12 बजे बुलाया गया है। इसके बाद यात्रियों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें