फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाक सीमा पर पाकिस्तान के स्नाइपर शॉट से बीएसएफ जवान घायल

Sat, 26 Aug 2017 12:40 AM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
bORDER - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी रेंजरों के स्नाइपर शॉट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जम्मू स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर 12 बजे की है। बीएसएफ जवान केके अप्पा राव अरनिया सेक्टर में बने निगरानी पोस्ट पर ड्यूटी पर तैनात था, तभी पाकिस्तानी रेंजरों के स्नाइपर शॉट से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


खून से लथपथ होकर उसके गिरते ही साथी जवानों ने उसे तत्काल जम्मू स्थित अस्पताल पहुंचाया। बीएसएफ प्रवक्ता के अनुसार उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। बताते हैं अप्पा राव बीएसएफ की 192 बटालियन में तैनात है। शुक्रवार को बार्डर पर घास की सफाई हो रही थी। इसी दौरान सीमा पार गजरा गली नामक पाक पोस्ट पर तैनात रेंजरों के स्नाइपर शॉट में बीएसएफ जवान घायल हो गया।

पाक रेंजरों की करतूत के बाद बार्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई। आशंका जताई जा रही है कि पाक की ओर से सीजफायर का उल्लंघन भी किया जा सकता है। इसके मद्देनजर जवानों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें