फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अब नहीं होगा आपका रेल टिकट कैंसिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू रविवार से उन रेल यात्रियों को अगली वैकल्पिक ट्रेन में कन्फर्म टिकट मिल सकेगा जो टिकट की आनलाइन बुकिंग के समय इस विकल्प का चयन करते हैं।
विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ‘विकल्प’ नाम की इस नई योजना को दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेनों के लिए लागू किया जाएगा।

दिल्ली-जम्मू में चलने वाली ट्रेनों के जरिए इस योजना से हर रोज उन यात्रियों को लाभ मिलेगा जो कि कटड़ा या फिर पर्यटक के रूप में राज्य में पहुंचते हैं। विशेष तौर पर माता वैष्णो के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत है।

हर रोज कटड़ा में माता के दर्शन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों की संख्या में लोग दिल्ली से होकर जम्मू पहुंचते हैं। इसके अलावा सैकड़ों यात्री जम्मू से दिल्ली के लिए सफर करते हैं।
विज्ञापन


काफी टिकटें यात्री आन लाइन लेते हैं। लेकिन टिकट कन्फर्म न होने पर काफी यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब विकल्प योजना का जम्मू कश्मीर के साथ अन्य राज्यों के लोग लाभ हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन

फायदा भी होगा पूरा

रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, शुरुआती छह महीने के दौरान यह योजना सिर्फ आनलाइन टिकट बुक करने वालों के लिए मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में उपलब्ध होगी।

बाद में फीडबैक के आधार पर इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। एक नवंबर से दिल्ली-लखनऊ और दिल्ली-जम्मू वाले रूट पर यह सुविधा शुरू की जाएगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यहां से बेहतर फीडबैक मिलने के बाद इसे अन्य मार्गों पर भी शुरू किया जाएगा।

इसके अलावा रूट की दूसरी ट्रेन का किराया कम होने पर रिफंड भी दिया जाएगा। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी बताते हैं कि इस योजना को शुरू करने के  पीछे वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को टिकट देने के अलावा खाली जा रही सीटों को भरना भी है।

योजना के मुताबिक आनलाइन टिकट बुक करते समय यात्रियों को विकल्प को चुनना होगा। इसके तहत यात्री को अगर उस ट्रेन में कन्फर्म सीट नहीं मिलती है, जिसका उसने टिकट बुक किया है, तो उसे उस रूट पर चलने वाली अन्य ट्रेन में कन्फर्म सीट दी जाएगी। टिकट कन्फर्म होने की सूचना यात्री को एसएमएस के जरिये मिलेगी।

हालांकि, ये सुविधा तब ही उपलब्ध होगी, अगर टिकट बुक करते समय यात्री इस विकल्प का चयन करेगा। फिलहाल इस सुविधा के लिए यात्री से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें