फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC पर सीजफायर उल्लंघन पर सेना का विध्वंसक जवाब, 4 पाक सैनिक ढेर

Tue, 18 Apr 2017 06:43 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
एलओसी पर नौशेरा क्षेत्र के लाम सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की जा रही गोलाबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया है। जवाबी कार्रवाई में सेना ने चार पाक सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। सूत्रों के अनुसार चार अन्य सैनिक घायल हुए हैं। वहीं भारतीय खेमे की तरफ किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। सोमवार को पाकिस्तान ने फिर भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार को लाम सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास बसने वाले गांवों बाबा खोड़ी, मानपुर, डनका, लंगर, कलसिया, नभ, कडाली, सेर, मकड़ी, भवानी, झांगड़ और सेना की अग्रिम चौकियों को निशाना बनाकर मोर्टार के गोले दागे।

भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से शाम के करीब चार बजे तक रुक-रुक कर गोलाबारी होती रही। प्रशासन ने एलओसी की तरफ जाने वाली सड़कों पर वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भी पाक ने की थी गोलाबारी, मिला मुंहतोड़ जवाब

सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : फाइल फोटो
एसडीएम नौशेरा हरबंस लाल शर्मा ने बताया कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे सीमावर्ती इलाकों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। पाकिस्तान की तरफ से सुबह की गई गोलाबारी से जंगलों में आग लग गई है। प्रशासन हर स्थिति पर नजर रख रहा है। एलओसी के पास रहने वाले ग्रामीणों से कहा गया है कि वे गोलाबारी के दौरान अपने घरों से बाहर न निकलें।

गौरतलब है कि पाकिस्तान ने रविवार को भी तड़के 5:50 बजे नौशेरा के लाम सेक्टर में गोलाबारी की थी। पाकिस्तान ने सेना की समता और कांची चौकी पर जमकर गोले बरसाए थे। हालांकि सेना के जवानों ने रविवार को भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया था, लेकिन सोमवार को फिर गोलाबारी कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें