फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: भारतीय सेना ने पेट्रोनेट जम्मू सुपर 30 के साथ साइन किया एमओयू, युवाओं को मिलेगी कोचिंग की सुविधा

Thu, 16 Jun 2022 04:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कोचिंग प्रोजेक्ट 'पेट्रोनेट जम्मू सुपर 30' के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस परियोजना के तहत पूरे जम्मू क्षेत्र के 30 चयनित छात्रों को रियासी में योग्य शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए भारतीय सेना प्रयासरत है। युवाओं को उनकी आकांक्षाओं को साकार करने में सक्षम बनाने के लिए सेना की तरफ से समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने कोचिंग प्रोजेक्ट 'पेट्रोनेट जम्मू सुपर 30' के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


इस परियोजना के तहत पूरे जम्मू क्षेत्र के 30 चयनित छात्रों को रियासी में योग्य शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को भारतीय सेना द्वारा पूर्ण आवासीय सुविधा भी मिलेगी।  

व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने पेट्रोनेट के अधिकारियों के साथ बातचीत की और वंचित युवाओं को एक उज्जवल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से इस महान पहल के लिए उनके बहुमूल्य योगदान के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत प्रतिभाशाली युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए विशेष कोचिंग दी जाएगी, जिससे युवाओं को प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए सक्षम बनने में मदद मिलेगी। ऐसे संस्थानों के लिए छात्रों का चयन जम्मू-कश्मीर और भारतीय सेना के लिए गर्व की बात होगी।

उन्होंने परियोजना के सभी छात्रों और शिक्षकों को अपनी शुभकामनाएं दी और भारतीय सेना द्वारा परियोजना को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कि भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी की दिशा में काम करना जारी रखेगी और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें