फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी क्वॉड कॉप्टर, सेना ने मार गिराया

Sat, 24 Oct 2020 01:27 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के केरन सेक्टर में आज पाकिस्तन का एक क्वॉड कॉप्टर घुस आया जिसे भारतीय सेना ने सफलतापूर्वक मार गिराया। जानकारी के अनुसार यह क्वॉड कॉप्टर एलओसी से अंदर घुस आया था और भारतीय सीमा में मंडरा रहा था। जब सेना को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने सुबह आठ बजे इसे मार गिराया।

विज्ञापन


इस क्वॉड कॉप्टर को चीनी कंपनी ने बनाया था और डीजेआई माविक 2 प्रो मॉडल का था। बीते कुछ समय से हथियारों की सप्लाई के लिए पाकिस्तान ऐसे क्वॉड कॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना भी अक्सर ही उनके इन मंसूबों को नाकाम करती रहती है।

पाकिस्तान की ओर से अनमैन्ड एरियल वीकल्स (यूएवी) का इस्तेमाल सर्विलांस और आतंकियों को हथियार पहुंचाने के लिए होता रहा है। इसके अलावा ड्रोन्स, क्वॉड कॉप्टर या हेक्साकॉप्टर के जरिए हमले का खतरा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें