फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह परिषद चुनाव में दिखी नारी शक्ति, महिलाओं ने किया पुरुषों से ज्यादा मतदान

Sat, 24 Oct 2020 01:12 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जम्मू। लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने उत्साह दिखाया। इसमें कुल 45038 महिला मतदाताओं में से 28263 ने मतदान किया, जबकि कुल 44711 पुरुष मतदाताओं में से 25994 ने ही मतदान किया। चुनाव में सकू मारखा सीट पर सबसे अधिक 83 फीसदी मतदान हुआ, जबकि लोअर लेह में सबसे कम 48 फीसदी मतदान हुआ। अधिकांश सीटों पर 60-80 फीसदी के बीच मतदान हुआ।
विज्ञापन


सकू मारखा सीट पर 83 फीसदी से 601 वोट पड़े। इसी तरह तुरतुक में 2677 वोटों के साथ 77 फीसदी, लिंगशित सीट पर 1565 वोटों के साथ 76 फीसदी, दिस्कित सीट पर 1952 वोटों के साथ 75 फीसदी, चुशुल में 1606 वोटों के साथ 74 फीसदी, हुंदर में 2663 वोटों के साथ 73 फीसदी मतदान हुआ।

उधर, तेगार सीट पर 1977 वोटों के साथ 72 फीसदी, पानामिक में 1516 वोटों के साथ 73 फीसदी, तंगसे में 1308 वोटों के साथ 64 फीसदी, न्योमा में 1949 वोटों से 72 फीसदी, कुंगयाम में 1618 वोटों के साथ 67 फीसदी, खोरजोक सीट पर 1078 वोटों के साथ 66 फीसदी, सकती में 2056 वोटों के साथ 67 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन


इसके अलावा इदोग में 1921 वोटों के साथ 70 फीसदी, मार्ट सेलिंग में 2786 वोटों के साथ 64 फीसदी, तिक्षय सीट पर 3153 वोटों के साथ 71 फीसदी, छूचोत सीट पर 3586 वोटों के साथ 68 फीसदी, अप्पर लेह में 2614 वोटों के साथ 64 फीसदी, बाशो सीट पर 2162 वोटों के साथ 70 फीसदी, सासपोल में 1984 वोटों के साथ 65 फीसदी, खल्स्ते में 1721 वोटों के साथ 72 फीसदी, लामा यारू सीट पर 1766 वोटों के साथ 68 फीसदी मतदान हुआ। 2015 में हुए लेह परिषद के चुनाव में भाजपा ने 26 में से 18 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। कांग्रेस को पांच, नेकां को दो सीटें मिली थीं। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीती थी।

बीस से ऊपर सीटें मिलने की उम्मीद-कौल
जम्मू।
भाजपा के संगठन महासचिव अशोक कौल ने कहा कि लेह परिषद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं। इसमें भाजपा बेहतर प्रदर्शन करके बीस से ऊपर सीटें हासिल करेगी। लेह के मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है।

26 सीटों पर परचम फहराएगी कांग्रेस -जोरा
कांग्रेस के पूर्व मंत्री रिगजिन जोरा ने दावा किया है कि लेह परिषद के चुनाव में सभी 26 सीटों पर कांग्रेस परचम फहराएगी। लेह के लोगों ने कांग्रेस पर पहले भी विश्वास जताया है। उन्होंने बताया कि एक मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की सूचना थी, जिसमें चुनाव पर्यवेक्षकों ने पहुंचकर स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें