फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने बडगाम दिवस पर मेजर सोमनाथ शर्मा को अर्पित की श्रद्धांजलि

Sat, 03 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Battle of Budgam Day - फोटो : ani
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में भारतीय सेना ने मेजर सोमनाथ शर्मा को 72वें 'बडगाम दिवस की लड़ाई' पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मेजर सोमनाथ शर्मा को परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। 3 नवंबर 1947 में श्रीनगर हवाई अड्डे पर पाकिस्मान सैनिकों ने हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने  वीरता से पाक सैनिकों से मोर्चा लिया और शहीद हो गए। 

विज्ञापन

1942 में मेजर सोमनाथ शर्मा की नियुक्ति उन्नीसवीं हैदराबाद रेजिमेन्ट की आठवीं बटालियन में हुई थी। उन्होंने बर्मा में द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अराकन अभियान में अपनी सेवाएं दी, जिसके कारण उन्हें मेन्शंड इन डिस्पैचैस में स्थान मिला। 

बाद में उन्होंने 1947 के भारत-पाक युद्ध में भी लड़े और 3 नवम्बर 1947 को श्रीनगर हवाई अड्डा पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से भिड़ने के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गये। उनके युद्ध क्षेत्र में इस साहस के कारण मरणोपरान्त परम वीर चक्र से नवाजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें