इंटेलिजेंस एजेंसी ने यह इनपुट दिया था कि सीमा पर घुसपैठ की कोशिश के लिए 600 आतंकी बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना मदद कर रही है। यह सभी आतंकी सीमा पर सेना के ही पोस्ट पर नजर बनाए बैठे हुए हैं। उन्हें घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना से कवर फायर भी दिया जा रहा है।
सूत्रों की माने तो सिर्फ टंगधर सेक्टर में 79 आतंकियों के मूवमेंट देखे गए हैं। इसके साथ ही केरन सेक्टर में करीब 117 आतंकियों के एक्टिव होने की सूचना है। इन सभी आतंकियों को पाकिस्तानी सेना से मदद दी जा रही है।