फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LoC की फारवर्ड पोस्ट पर पहुंचे सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने की सुरक्षा की समीक्षा

Sat, 03 Jun 2017 09:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
एलओसी के दौरे पर सेना प्रमुख - फोटो : ANI
विज्ञापन
थल सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने शनिवार को उत्तरी कश्मीर से सटी नियंत्रण रेखा पर स्थित सेना की फारवर्ड पोस्ट का दौरा किया। इस दौरान जनरल रावत ने उत्तरी कश्मीर में स्थित सेना के कैंपों और नियंत्रण रेखा से सटी पोस्टों का भी दौरा किया।
विज्ञापन


  J&K: Army Chief General Bipin Rawat visited LoC formations and units in North Kashmir & reviewed security situation along LoC, earlier today pic.twitter.com/F7xKyHjaop — ANI (@ANI_news) June 3, 2017


अपने इस दौरे में जनरल रावत ने सेना के जवानों से मुलाकात भी की। उत्तरी कश्मीर में सेना प्रमुख ने उच्च सैन्य अधिकारियों से मुलाकात करते हुए उनसे नियंत्रण रेखा औऱ कश्मीर घाटी में सुरक्षा के विषय पर विस्तृत चर्चा भी की।
विज्ञापन

सेना प्रमुख के साथ कई अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान सेना प्रमुख ने जवानों की सराहना करते हुए उनसे सुरक्षा के लिहाज से नियंत्रण रेखा पर किसी नापाक साजिश की स्थिति से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें