फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 22 May 2022 01:09 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

अखनूर में एक पाकिस्तान नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, एक अन्य भागने में सफल रहा है। उसकी तलाशी के लिए सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
भारतीय सुरक्षाबल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर में भारतीय सेना ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि एक अन्य भागने में सफल रहा है, जिसकी तलाश के लिए क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शनिवार को अखनूर में चिनाब दरिया के पास डिगियाल गांव में 23 सिख भारतीय सेना के जवानों ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इस पर कार्रवाई करते हुए सेना ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। जबकि, एक अन्य भागने में कामयाब रहा। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सबर नवाज (21) के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के मलिक चक का रहने वाला है।

क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी
सेना ने प्राथमिक जांच के बाद व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया है। रविवार को व्यक्ति को अखनूर उप जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए लाया गया। वह सीमा पार से किस उद्देश्य से आया है, इसकी जांच की जा रही है। वहीं, दूसरे व्यक्ति की तलाश के लिए क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन जारी है। श्री अमरनाथ यात्रा भी 30 जून से शूरू होने जा रही है। इसे लेकर तैयारियों जोरों पर हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुरक्षाबल और सभी एजेंसियां सतर्क हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें