फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार, सेना ने हैंड ग्रेनेड और गोलियां की बरामद

Tue, 06 Oct 2020 06:55 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, राजोरी
विज्ञापन
आतंकी मददगार से मिले हेंड ग्रेनेड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजोरी से थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी की ओर जा रही एक टाटा सूमो की तलाशी के दौरान सेना और पुलिस ने आतंकियों के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हैंड ग्रेनेड और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को सेना ने एक पूर्व सूचना पर थन्नामंडी मुगल रोड के रास्ते से कश्मीर घाटी जाती टाटा सूमो नंबर जेके13ए-4481 को डेरा गली के पास नाके पर रोका। तलाशी के दौरान 2 हैंड ग्रेनेड और एके 47 के 15 राउंड बरामद किए गए।

सेना ने पकड़े गए ओजीडब्ल्यू  इरफान अहमद जराल पुत्र बशीर अहमद जराल निवासी रंगीर कैलर शोपियां को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ओजीडब्ल्यू से पूछताछ कर उसके संपर्क में आने वाले आतंकियों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें