फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की तलाश में सेना का स्पेशल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तानी कवर फायर की आड़ में भारतीय सीमा में दाखिल हुए आतंकियों की धरपकड़ के लिए सेना ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले पाकिस्तानी सेना ने सीज फायर का उल्लंघन किया और इसका फायदा उठाते हुए करीब छह आतंकी भारतीय सीमा में घुस आए।

इन आतंकियों को तलाश करने के लिए सेना का अभियान आज भी जारी रहा। सेना का यह अभियान उत्तरी कश्मीर के गुरेज़ सेक्टर समेत टंगडार में जारी है। घुसपैठियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए नियंत्रण रेखा पर और चौकसी कड़ी कर दी गई है।

हुआ यूं कि, कश्मीर की नियंत्रण रेखा से सटे इलाके टंगडार में मंगलवार देर रात पाकिस्तान ने सीजफायर के उल्लंघन की आड़ में 5 से 6 आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसा दिया था।
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से आतंकियों की तलाश

आतंकियों और सेना के बीच हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, टंगडार सेक्टर की लीपा वैली, ईगल पोस्ट समेत शम्सबाड़ी के जंगलों में आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान जारी है।

यह एक सांझा अभियान है, जिसमें सेना की 31 गोरखा रेजीमेंट, 5/5 गोरखा रेजीमेंट और 20 राष्ट्रीय राइफल्स शामिल है।

अधिकारिक सूत्रों अनुसार, इस अभियान में आतंकियों को तलाशने के लिए हेलीकाप्टर का भी उपयोग किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द उन्हें मार गिराया जाएगा।
विज्ञापन

एक ग्रुप में 12 आतंकी थे

दूसरी ओर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के करीब केरन सेक्टर में सेना को बीते गुरुवार की रात इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके चलते सेना की 15 राष्ट्रीय राइफल्स और 7 गढ़वाल ने केरन सेक्टर की सोंदी गली में तलाशी अभियान शुरू किया।

जैसे ही आतंकियों की धड़पकड़ के लिए सेना ने घेरा सख्त किया तो आतंकियों ने घेरा तोड़ने की कोशिश की और सेना के जवानों पर गोलियां चलाई। इसके जवाब में सेना के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की और चार आतंकी ढेर कर द‌िए।

सेना के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आतंकियों का एक ग्रुप जिसमें 12 आतंकी मौजूद थे, पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं के निर्देशों के अनुसार, पाक अधिकृत कश्मीर लौटने की फिराक में था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें