फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: सेना और पुलिस ने सुरक्षा की तैयारी, गणतंत्र दिवस पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर

Sun, 22 Jan 2017 12:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
Indian Army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
आगामी गणतंत्र दिवस में किसी भी तरह के खलल से निपटने को सेना और पुलिस ने मिलकर मंथन किया। नगरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय में सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हुई, जहां सुरक्षा को मजबूत करने और किसी तरह की आतंकी घटना से निपटने कर रणनीति बनाई गई। 
विज्ञापन


कोर के जीओसी एके शर्मा, पुलिस महानिदेशक एसपी वैद, आईजी जम्मू दानेश राणा, मंडलायुक्त पवन कोतवाल, आईजी बीएसएफ, आईजी सीआरपीएफ और सेना एवं सुरक्षा एजेंसियों के कई अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया।

गणतंत्र दिवस को बिना किसी घटना के कामयाब बनाने के लिए संयुक्त रणनीति तैयार की गई। सेना के जीओसी ने कहा कि पीरपंजाल क्षेत्र में सेना पूरी तरह से सक्रिय है, जिससे सांप्रदायिक सौहार्द्र और कानून व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एलओसी और सीमा पर भी एलर्ट होंगे सुरक्षाबल

सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
सेना नियंत्रण रेखा और अन्य जगहों पर किसी भी तरह की घुसपैठ और घटना से निपटने की हर तरह की चुनौती के लिए तैयार है। वहीं डीजीपी और सेना जीओसी ने सभी सुरक्षा एजेंसियां के साथ मिलकर काम करने के बंदोबस्त पर संतुष्टि जताई।

साथ ही सभी को तालमेल बढ़ाकर काम करने के लिए कहा। हालांकि बैठक में यह भी कहा गया कि सभी सुरक्षा बलों को और अधिक सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें