फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एलओसी पर घुसैपठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी मारा गया, तलाशी अभियान जारी

Wed, 01 Jul 2020 09:57 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भारतीय सेना - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

एलओसी पर सतर्क सैनिकों ने आज तड़के आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सफलता भी मिली। मारे गए आतंकी के पास से एक एके-47 बरामद बरामद हुई है। सर्च ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


बता दें कि राजौरी जिले के केरी सेक्टर में आतंकियों ने घुसपैठ करने की नापाक हरकत की। सतर्क जवानों ने आनन-फानन में मोर्चा संभाला और एक आतंकी को ढेर कर दिया।

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर फरकियां गली सेक्टर से घुसपैठ की बड़ी कोशिश सेना ने नाकाम की थी। सेना की जवाबी कार्रवाई से डर कर आतंकी पीओके की ओर भाग गए। इस घटना के बाद पूरी नियंत्रण रेखा पर सतर्कता बढ़ा दी गई। जवानों को अलर्ट पर रखने के साथ ही उन्हें दुश्मन की किसी भी हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने को कहा गया है।
विज्ञापन


एलओसी पर तैनात जवानों ने सोमवार देर रात संदिग्ध हलचल देखी। इस दौरान पाया गया कि आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे हैं। जवानों ने उन्हें ललकारा। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

जवाब में सेना ने भारी गोलीबारी की। इससे आतंकी डर गए और अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीओके भाग निकले। सेना ने ट्वीट किया कि छह से आठ आतंकियों के दो समूह घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें