डोकलाम विवाद के बाद दिसंबर के आखिरी दिनों में चीनी सैनिक करीब 200 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए थे। वह अपने साथ सड़क बनाने की मशीन लेकर आए थे। हालांकि जब चीनी सैनिक ऊपरी सियांग जिले में बॉर्डर से सटे एक गांव में पहुंचने वाले थे तब उन्हें भारतीय सैनिकों ने रोक दिया।
दोनों देशों के सैनिकों में किसी प्रकार की झड़प तो नहीं हुई थी, हालांकि चीनी सैनिक रोड-कंस्ट्रक्शन का सामान घटनास्थल पर ही छोड़ भागे। पिछले कुछ समय से चीन की ओर से सड़क निर्माण गतिविधि काफी बढ़ गई है। बता दें कि इस घटना के दौरान डोकलाम विवाद को खत्म हुए चार महीने भी नहीं हुए थे। डोकलाम एक ट्राई-जंक्शन है, जहाँ भारत, चीन और भूटान की सीमा मिलती है।