फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर अभिनंदन का हुआ तबादला, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

Sat, 20 Apr 2019 08:41 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/ जम्मू
विज्ञापन
अभिनंदन वर्थमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान का श्रीनगर एयर बेस से तबादला कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसके पीछे अभिनंदन की सुरक्षा का हवाला दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

वायुसेना ने सुरक्षा कारणों से विंग कमांडर अभिनंदन का कश्मीर से बाहर तबादला कर दिया है। वह श्रीनगर एयरबेस पर तैनात थे। उन्हें पाकिस्तानी सीमा से लगते पश्चिमी सेक्टर के अहम एयरबेस पर तैनाती दी जाएगी। सूत्रों ने बताया कि विंग कमांडर की तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया है और वह जल्द ही श्रीनगर एयरबेस से अपनी नई तैनाती की जगह जाएंगे।

उनकी नई तैनाती भी फाइटर बेस की है और यदि उन्हें विमान उड़ाने की अनुमति मिलती है तो वह उड़ान भर सकेंगे। सूत्रों का कहना है कि कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी आतंकवादियों और उनके मददगारों की मौजूदगी के चलते अभिनंदन की जान को खतरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिल सकता है वीर चक्र, वायु सेना ने की सिफारिश

वायुसेना ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान के लिए युद्धकालीन वीरता पुरस्कार ‘वीर चक्र’ की सिफारिश की है। 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में वायुसेना के एयर स्ट्राइक के अगले दिन हमला करने आए पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते हुए अभिनंदन ने पाक के एक एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था।

एयर स्ट्राइक में शामिल रहे 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के पायलटों की बहादुरी के लिए वायुसेना मेडल की सिफारिश की गई है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी। वीर चक्र युद्ध के समय वीरता के लिए सेना में दिया जाने वाला परम वीर चक्र और महावीर चक्र के बाद तीसरा सर्वोच्च सम्मान है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें