फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-Pakistan: घाटी में गोलियों की गूंज, खेतों में नहीं पहुंच पा रहे किसान; सीमा पर तनाव से फसल अधर में लटकी

Tue, 13 May 2025 06:14 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के चलते सांबा के सीमावर्ती किसान धान की पनीरी नहीं लगा पा रहे हैं और खेतों तक जाने से डर रहे हैं। पहले बारिश की कमी से गेहूं की फसल खराब हुई, अब सुरक्षा हालात ने धान की खेती को भी संकट में डाल दिया है।
विज्ञापन
सीमावर्ती खेती संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान में तनाव के हालात के बीच सीमावर्ती किसान अपनी धान की फसल को लेकर चिंता में हैं। मंगू चक के किसान बलवीर सिंह, ब्रिज लाल, प्रीतम ने कहा कि यह दिन उनकी धान की फसल की पनीरी लगाने के हैं। ऐसे में वह अपने खेत में ही नहीं जा पा रहे हैं।

विज्ञापन


उनके अनुसार वह अपने खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। उनके गांव पाकिस्तानी रेंजर्स की चौकी के सामने हैं। वह लोग अपने परिवारों को संभालें कि फसल की सोचें। वह इन दिनों काफी चिंता में हैं। उनका कहना है कि पहले से ही समय पर बारिश नहीं होने पर गेहूं की फसल ने कमर तोड़ दी थी। माहौल खराब होने पर पशुओं के लिए चारे तक की कमी बनी हुई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें