फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में मैच देखने के लिए विशेष इंतजाम

Sat, 27 Feb 2016 09:56 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/ अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश के मीरपुर में खेले जाने वाले इंडिया और पाकिस्तान के बीच टी-20 मैच के लिए श्रीनगर में विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


श्रीनगर के कुछ काफी शॉप और रेस्टोरेंट में क्रिकेट प्रेमियों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से एलसीडी और प्रोजेक्टर लगाए गए थे। इसके चलते काफी संख्या में खेल प्रेमियों ने इन स्थानों की ओर रुख किया।
विज्ञापन


एक स्थानीय रेस्टोरेंट के मालिक आशिक ने बताया कि जब भी इंडिया और पाकिस्तान का मैच होता है तो यहां अलग ही जोश होता है। शनिवार के मैच के लिए विशेष प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसा जोश कभी भी नहीं देखने को मिलता जैसा कि टी-20 मैच में होता है और खासकर जब इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच हो।

उल्लेखनीय है कि शनिवार शाम को जैसे ही मैच शुरू होने का समय नजदीक आया तो सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोग घरों में अपने टेलीविजन सामने बैठे रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें