फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश विश्व में सहिष्णुता की मिसाल: भाजपा

Wed, 25 Nov 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश इकाई ने विपक्षी पार्टियों और उनके चहेतों पर आरोप लगाया है कि साजिशन असहिष्णुता के नाम पर जहर उगलकर देश का अपमान किया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी ने कहा है कि विश्व में भारत सहिष्णुता की मिसाल है और इसका उदाहरण गिलानी, ओवेसी और आजम खान जैसे लोगों को आए दिन देश और समाज के खिलाफ गैर जिम्मेदाराना बयान देकर भी खुलेआम घूमना दर्शाता है।

पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकार वार्ता में मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी और प्रवक्ता बलवीर राम रतन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की एनडीए सरकार ने पिछले डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि में अभूतपूर्व सुधार आने और देश में विकास को नई गति मिलने के चलते कुछ लोगों और विपक्षी दलों की चिंता बढ़ गई है और असहिष्णुता को मुद्दा बनाकर बेबुनियाद आरोप लगा देश में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाकर कई कांग्रेस नेताओं ने वहां जो बयान दिए और सियासी उत्तर जीविका के लिए मदद मांगी, वह पूरे देश के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति असहिष्णुता पर आधारित नहीं है। भारत के समाज ने कुछ लोगों का हीरो की तरह सम्मान किया और  वह असलियत में बिलेन जैसे दुर्भाग्यपूर्ण बयान दे रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें