सार
- चीन की बौखलाहट के प्रमुख कारण
भारत का एलएसी पर मजबूत होता ढांचा।
भारत की पीओके वापस लेने की मुहिम।
पीओके में चीन ने अपना ट्रेड रूट तैयार किया है। जिसका उसे खोने का डर है।
चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करने की मुहिम भी ड्रैगन को परेशान कर रही है।
एलएसी पर भारत के मजबूत होते नेटवर्क को चीन हजम नहीं कर पा रहा है। भारत में चीनी सामान के बायकॉट से भी वह बौखलाया हुआ है। भारतीय सैनिकों पर हमले के पीछे ये वजह भी बताई जा रही है। भारतीय सेना के रिटायर्ड कर्नल वीके साही का कहना है कि 1962 में चीन के 120 से अधिक सैनिकों को हमने ढेर किया था। इसके बाद से ही चीन लगातार एलएसी पर अपना रोड नेटवर्क और अन्य ढांचा मजबूत कर रहा है।